देश में सिलेंडर की कमी की जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता उदित राज ने केंद्र सरकार पर तंज किया. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि नेहरू जी की गलती से एलपीजी सिलेंडर की कमी आई. उनको गोदाम में पर्याप्त भंडारण कर देना चाहिए था और उनकी नाकामी से आज मोदी सरकार मांग पूरी नहीं कर पा रही है.
कोविड के समय और अभी भी सरकार गायब- उदित राज
एलपीजी का जिक्र करते हुए उदित राज ने ये भी कहा कि एक दिन सरकार कहती है कि एलपीजी की कमी नहीं है, दूसरे दिन 60 रुपये कीमत बढ़ जाती है, वास्तव में कमी है. कोविड में भी सरकार गायब थी, अभी भी गायब है. सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि मिडिल ईस्ट की स्थिति पर संसद में बहस क्यों नहीं होने दे रहे हैं? राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी बहस की मांग कर रही है. बहस होगी तभी तो कोई समाधान निकलेगा.
LPG किल्लत के बीच कुछ दिन के लिए भूल जाएं भटूरों का स्वाद! CP की फेमस दुकान पर लिखा- ‘अब केवल…’
‘अफवाहों पर तभी लगाम लग सकता है जब…’
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भारत में अब तो बिना ट्रंप की इजाजत के कुछ होना नहीं है. उन्हीं के यहां से डायरेक्शन आ रहे हैं. वहां से डायरेक्शन आएगा तो हो सकता है कि संसद में बहस हो जाए. जब किल्लत है तो हैं, सरकार इसको स्वीकार क्यों नहीं कर रही है. अफवाहों पर तभी लगाम लग सकता है जब प्रैक्टिकल तौर पर कुछ करके दिखाएंगे.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर क्या बोले?
वहीं, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर उन्होंने कहा कि हमारे जहाजों को रुकना नहीं चाहिए क्योंकि हम इजरायल और अमेरिका के समर्थन में नहीं हैं. भारत के जहाजों को इजाजत मिलनी ही चाहिए. हम न किसी दुश्मन को सपोर्ट कर रहे हैं और न युद्ध लड़ रहे हैं.

ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर क्या कहा?
लोकसभा ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर उदित राज ने कहा, “उनके ऊपर जो आरोप लगे उसका स्पष्टीकरण नहीं दिया. डेमोक्रेसी में कभी-कभी ऐसा होता है कि जिसकी लाठी उसकी भैंस. बहुमत है तो उन्होंने पास करा लिया. लेकिन जो आरोप हैं, वो हैं और रहेंगे.”
LPG संकट: दिल्ली के ‘मोती महल’ में 40 साल बाद लौटी कोयले की आंच, ऐसे पक रहा बटर चिकन