Skip to content

ग्रेटर नोएडा में होगी अखिलेश यादव की विशाल रैली, 142 विधानसभा से करीब 1 लाख लोग पहुंचेंगे

उत्तर प्रदेश के 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा से फूंकेंगी. इसको लेकर 29 मार्च को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव एक विशाल रैली करेंगे. जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है.

गुरुवार को ग्रेटर नोएडा की प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को कमजोर बताया जाता है. इसी धारणा को बदलने के लिए समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव की शुरुआत ग्रेटर नोएडा से करेगी. दादरी के मिहिरभोज डिग्री कॉलेज में अखिलेश यादव 29 मार्च को समाजवादी समानता भाईचारा रैली में शामिल होंगे. इस रैली में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 32 जिलों के 142 विधानसभा से करीब 1 लाख लोग पहुंचेंगे.

इस रैली की तैयारी हम अगस्त से कर रहे हैं और लगातार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव में जाकर अलग-अलग जगह में जाकर पंचायत की गई है. लोगों से इस रैली में आने के लिए अनुरोध किया गया है और लोगों में एक अलग तरह का उत्साह दिख रहा है. इस रैली में काफी ऐसे लोग आयेंगे जो समाजवादी पार्टी की सदस्य ले सकते हैं.

राजकुमार भाटी ने कहा कि यह रैली सबसे ऐतिहासिक और सबसे बड़ी रैली होगी. इसमें कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जो कोई प्रलोभन देकर बुलाया गया होगा. इसमें सब व्यक्ति अपने आप आएंगे और इस बार समाजवादी पार्टी की ताकत को दिखाया जाएगा. समाजवादी पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव से ही अपने तैयारी में लगी हुई है और यह तैयारी इस बार 2022 में दिखेगी जब समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई गई.

UP LPG Crisis: वाराणसी में सिलेंडर न मिलने की वजह से अब भोजनालय बंद! नोएडा, कानपुर में भी लोग परेशान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *