बिहार में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ छापेमारी की. टीम ने बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMSICL) के डीजीएम (प्रोजेक्ट) पंकज कुमार के पटना स्थित कार्यालय और आवासीय परिसरों पर रेड की.
सूत्रों के अनुसार, जब विशेष निगरानी इकाई की टीम ने दबिश दी तो अधिकारी अपने आवास पर ही मौजूद थे. छापेमारी के दौरान कार्यालय और घर में रखे दस्तावेजों की जांच की जा रही है. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के संभावित मामलों की पड़ताल के तहत की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई ने स्वास्थ्य विभाग में हलचल पैदा कर दी है.
पंकज कुमार के पास आय से ज्यादा मिली संपत्ति
जानकारी के अनुसार, टीम का आरोपी है एक लोक सेवक होने के बावजूद डीजीएम पंकज कुमार ने भ्रष्टाचार के जरिए करीब 96 लाख 46 हजार 666 रुपये की ऐसी चल-अचल संपत्ति बनाई है, जो उनकी वैध आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक है. तलाशी के दौरान अब तक की कार्रवाई में नकद (लाखों में), सोने-चांदी के आभूषण और जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं.
ये भी पढ़िए- Bihar LPG Crisis: बिहार में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच मुकेश सहनी का बड़ा बयान, ‘कहीं फिर से…’
चल-अचल संपत्ति मामले की टीम कर रही जांच
विशेष निगरानी इकाई ने पंकज कुमार के खिलाफ कांड संख्या-10/2026 दर्ज किया है. आरोप है कि पंकज कुमार ने अपनी लगभग 11 वर्षों की सेवा अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए अवैध रूप से भारी संपत्ति अर्जित की है. इस मामले में विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा तलाशी वारंट जारी किया गया था. इसी के आधार पर गुरुवार (12 मार्च) को छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई. निगरानी टीम अभी दस्तावेजों, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य अहम साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है.
ये भी पढ़िए- नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- ‘जिस तरह से…’