उत्तर प्रदेश में आलू के गिरते दामों को लेकर सियासत तेज हो गई है. इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने अब आलू को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की मांग उठाई है. इस दौरान उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में आलू के गिरते दाम किसानों के साथ सीधा अन्याय हैं.
उन्होंने आगे लिखा कि खेत में किसान की मेहनत सोना उगाती है, लेकिन बाजार में उसे मिट्टी के भाव बेचना पड़ रहा है. बीजेपी सरकार की नीतियों ने किसान को लागत से भी नीचे धकेल दिया है. इस दौरान उन्होंने सरकार से इस मामले पर हस्तक्षेप की मांग भी रखी है.
पोस्ट के जरिए उठाया मुद्दा
शिवपाल यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे और सारा आलू MSP पर खरीदने की गारंटी दे, साथ ही कोल्ड स्टोरेज व निर्यात की व्यवस्था कर किसानों को राहत दे. अगर सरकार सच में किसानों की हितैषी है तो सिर्फ भाषण नहीं, तुरंत खरीद शुरू करे.
उत्तर प्रदेश में आलू के गिरते दाम किसानों के साथ सीधा अन्याय हैं. खेत में किसान की मेहनत सोना उगाती है, लेकिन बाज़ार में उसे मिट्टी के भाव बेचना पड़ रहा है. भाजपा सरकार की नीतियों ने किसान को लागत से भी नीचे धकेल दिया है.
सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे और सारा आलू MSP पर खरीदने की… pic.twitter.com/sng2LjZZfn
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) March 12, 2026
उन्होंने आगे अपनी मांग रखते हुए कहा कि किसान की मेहनत का अपमान बंद हो और साथ ही आलू की MSP पर सरकारी खरीद सुनिश्चित हो. इस दौरान उन्होंने किसानों की मांग उठाकर आलू की घटती कीमतों पर सवाल उठा दिया है.
किसानों के बीच पहुंचे शिवपाल यादव
सपा नेता शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश में आलू की खेती करने वाले किसानों से उनके खेतों में जाकर मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए किसानों की मांग रखी हैं. साथ ही उनका दुख भी साझा किया है.
इसके बाद शिवपाल यादव अयोध्यापुरी महावीर वाटिका जसवंतनगर में आयोजित आदिनाथ जिनविम्ब वेदी प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक ज्ञानामृत महोत्सव में शामिल हुए. वहीं सपा नेता इन दिनों यूपी में घूमकर विभिन्न स्थानों पर जाकर जनता की समस्याएं सुन रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Jalaun News: पुलिस थाने के सामने प्रेमी-जोड़े का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डीजल डालकर शादी की रखी मांग