ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत के अन्य राज्यों समेत राजस्थान में भी गैस का संकट गहरा रहा है. यहां घरेलु गैस की किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है. लोगों की चिंता बढ़ गई है. घरेलु गैस सिलेंडर की कमी को देखते हुए लोगों की भारी भीड़ सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों के सामने उमड़ रही है. वहां से भी लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है.
इस बीच शादियों का सीजन भी चल रहा है. कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार की रोक लगाने के बाद जिस घर में शादियां हैं, उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. होटल संचालक, मैरिज होम संचालक भी चिंतित हैं क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से होटल मालिकों को होटल बंद होने की चिंता सत्ता रही है.
गैस एजेंसियों के बाहर मचा हाहाकार
भरतपुर जिले में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े लोगों का कहना है कि काफी परेशानी हो रही है. घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है. एजेंसी वाले पांच दिन बाद देने के लिए बोल रहे हैं. भरतपुर जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि गैस कंपनियों द्वारा आपूर्ति की जा रही है, मगर लोग एडवांस में सिलेंडर लेने के लिए आ रहे हैं. उसे थोड़ी किल्लत बनी हुई है.
लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर सिलेंडर नहीं मिला, तो घर की रसोई कैसे चलेगी. लोग घरों में मौजूद अपने बच्चों को लेकर परेशान हैं.