Skip to content

लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे सपा चीफ अखिलेश यादव, क्या बात हुई?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राजधानी लखनऊ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात करने पहुंचे.

हालांकि समाचार लिखे जाने तक यह जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी थी कि शंकराचार्य और अखिलेश के बीच किन मुद्दों पर बात हुई.

माघ मेला 2026 के दौरान जनवरी में प्रयागराज में प्रशासन और पुलिस के साथ शंकराचार्य के विवाद के बाद कई नेता उनसे मुलाकात कर चुके हैं. दावा है कि अखिलेश के शंकराचार्य से मिलने पर राज्य में इस मुद्दे पर सियासत और ज्यादा गर्म हो सकती है.

(यह खबर ब्रेकिंग है. अपडेट हो रही है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *