Skip to content

Pune News: पुणे में हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज, T20 वर्ल्ड कप जश्न में तिरंगे के अपमान का आरोप

महाराष्ट्र के पुणे में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करने के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई. शिकायत में दावा किया गया है कि उन्होंने झंडा अपनी पीठ पर बांधकर डांस किया और लेट गए. पुणे पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर ली है.

दरअसल हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे अपनी गर्लफ्रेंड माहिका के साथ हैं. इसमें वे सेलिब्रेशन बॉक्स पर पर लेटे हुए हैं. जिसमें उनकी पीठ पर तिरंगा झंडा बंधा हुआ है. 

शिकायतकर्ता ने क्या कहा?

शिकायतकर्ता और वकील वाजिद खान ने कहा कि आपने यहां T20 वर्ल्ड कप देखा होगा. हार्दिक पांड्या अपनी जीत के जश्न में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस कर रहे थे. उनकी पीठ पर नेशनल फ्लैग बंधा हुआ था. 1971 नेशनल फ्लैग एक्ट के सेक्शन 2 के मुताबिक हमें नेशनल फ्लैग की इज्जत रखनी चाहिए. 

लेकिन हार्दिक पांड्या अपनी जीत के जश्न में इतने खो गए थे कि वह नेशनल फ्लैग पहनकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटे हुए थे. मेरा मानना ​​है कि यह नेशनल फ्लैग का अपमान है. मैंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट फाइल की है. जब मैं कंप्लेंट फाइल करने गया, तो उन्होंने मुझे बताया कि घटना यहां नहीं हुई है तो मैंने उनसे कहा कि नेशनल फ्लैग पूरे देश का सिंबल है, और हम शिवाजी नगर पुलिस में कंप्लेंट फाइल कर सकते हैं. 

पुलिस ने स्वीकार की शिकायत

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने मेरी कंप्लेंट एक्सेप्ट कर ली है और मुझे एक कॉपी दी है. देखते हैं आगे क्या होता है. मैंने कंप्लेंट फाइल कर दी है. पुलिस द्वारा मामले में शिकायत स्वीकार कर ली गई है. साथ ही आगे की कार्रवाई और जांच में पुलिस जुट गई है. 

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: खेती, सिंचाई से लेकर घर तक, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए क्या है फडणवीस सरकार का प्लान?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *