Skip to content

Farooq Abdullah News: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, शादी के कार्यक्रम में गए थे पूर्व CM

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक डॉ फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग हुई. फायरिंग में वो बाल-बाल बच गए. फारूक अब्दुल्ला जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक वकील की शादी में शरीक होने गए थे. गोली चलाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है.

बैंक्वेट हॉल से निकलने ही फायर किया गया

फारूक अब्दुल्ला बुधवार (11 मार्च) को जम्मू में थे. उनकी पार्टी के कार्यकर्ता जो वकील भी हैं, उनके बेटे की शादी के कार्यक्रम में वो शामिल होने पहुंचे थे. करीब एक घंटा फारूक अब्दुल्ला वहां रुके. जैसे ही फारूक अब्दुल्ला बैंक्वेट हॉल से निकले, उन पर फायर किया गया. बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स झाड़ियों में छुप गया. 

फारूक अब्दुल्ला के साथ मौजूद थे डिप्टी सीएम

फारूक अब्दुल्ला को सुरक्षा मिली हुई है. उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी थे. ऐसे में सुरक्षा वहां पहले से मौजूद थी. जैसे ही फायर हुआ, सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गई. 

(खबर को अपडेट किया जा रहा है…)

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *