Skip to content

अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत कई नेताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी है. आबकारी मामले की सुनवाई को जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच से हटाने की मांग की गई है. नेताओं ने मामले को किसी निष्पक्ष (इम्पार्शियल) बेंच को ट्रांसफर करने की अपील की है.

पत्र में जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा के खिलाफ पक्षपात के आरोपों से जुड़े सबूत पेश करने का दावा किया गया है. चिट्ठी में कहा गया है कि एक्साइज केस में उनके कई आदेशों को सुप्रीम कोर्ट पहले ही पलट चुका है. नेताओं का कहना है कि केस को दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने से न्याय प्रक्रिया की निष्पक्षता बनी रहेगी और लोगों का भरोसा भी मजबूत होगा.

(खबर को अपडेट किया जा रहा है…)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *