Skip to content

LPG Crisis News Live: यूपी में एलपीजी संकट के दावों के बीच फील्ड पर उतरे अधिकारी, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज में छापेमारी

ईरान और अमेरिका के युद्ध के बीच कई राज्यों में एलपीजी की किल्लत के दावे किए जा रहे हैं. इस बीच दिल्ली हाई कोर्ट के वकीलों की कैंटीन में आज गैस सिलेंडर की कमी की वजह से मेन कोर्स का खाना नहीं बन पाया. कैंटीन प्रबंधन ने बताया कि फिलहाल उनके पास LPG सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए आज मेन कोर्स परोसा नहीं जा सकेगा.

कैंटीन की ओर से कहा गया है कि अभी यह भी साफ नहीं है कि गैस सप्लाई कब तक बहाल होगी. जैसे ही LPG सिलेंडर उपलब्ध होंगे, मेन कोर्स की तैयारी फिर से शुरू कर दी जाएगी.

इस वजह से आज कैंटीन में आने वाले वकीलों और अन्य लोगों को मेन कोर्स के बिना ही काम चलाना पड़ेगा. कैंटीन प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि गैस सप्लाई जल्द शुरू हो जाएगी, जिसके बाद खाने की पूरी व्यवस्था सामान्य हो जाएगी.

वहीं महोबा, जयपुर, अयोध्या में भी संकट के आसार हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *