Skip to content

राज्यसभा चुनाव: महागठबंधन को मिलेगा AIMIM का साथ? तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे अख्तरुल ईमान

राज्यसभा चुनाव (2026) को लेकर तेजस्वी यादव प्लान सेट करने में जुटे हैं कि कैसे पार्टी के प्रत्याशी की जीत हो. राज्यसभा के लिए आरजेडी ने एडी सिंह को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है. इस बीच आज (बुधवार) तेजस्वी यादव से मिलने के लिए एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान उनके आवास पहुंचे. देखना होगा कि दोनों नेताओं के बीच क्या बात होती है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (एआईएमआईएम) अपना समर्थन आरजेडी को देगी?

तेजस्वी से मुलाकात करने पहुंचे अख्तरुल ईमान ने कहा, “अभी तो बात ही करने आए हैं… क्या बात होती है उसके बाद आप (मीडिया) ही के माध्यम से बात आगे जाएगी.”

(यह खबर अपडेट की जा रही है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *