Skip to content

समृद्धि यात्रा: RJD पर जमकर बरसे नीतीश कुमार, राज्यसभा जाने या CM पद छोड़ने पर रहे शांत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (मंगलवार) से ‘समृद्धि यात्रा’ यात्रा पर निकले हैं. सुपौल से यह यात्रा शुरू हुई है. इस दौरान सुपौल में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने काफी कुछ कहा. हालांकि उन्होंने राज्यसभा जाने का कोई जिक्र नहीं किया. सीएम की कुर्सी छोड़ने को लेकर भी कुछ नहीं कहा.

अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने आरजेडी पर जमकर हमला किया. कहा कि पहले कोई काम हुआ था क्या? 2005 से पहले कोई काम नहीं हुआ. नवंबर 2005 में हम लोग आए. तब से विकास कार्य शुरू हुआ. बिहार में कानून का राज है. 2005 से पहले स्वास्थ्य व्यवस्था खराब थी. अस्पताल नहीं था. डॉक्टरों की कमी थी. इन समस्याओं को दूर किया. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छह और मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं. पीएमसीएच को 5400 बेड का किया जा रहा. IGIMS में 3000 बेड की व्यवस्था होगी. शिक्षा, स्वास्थ्य, हर क्षेत्र में काम हुआ. हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा बंद हुआ. बिहार में सड़कों का जाल बिछा, पुल-पुलिया बना. बिहार के किसी कोने से चार घंटे में लोग पटना पहुंच जाते हैं.

नीतीश कुमार ने कहा कि कृषि रोड मैप के तहत किसानों के लिए काम हो रहा है. फसल का सही दाम मिल रहा, आय दोगुनी की जा रही है. लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है. गांव-गांव सड़कें बनीं. घर-घर नल का जल मिल रहा है. खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंच रहा. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया गया. आने वाले पांच सालों में एक करोड़ नौकरी-रोजगार मिलेगा. सीएम ने साफ कहा कि हर वर्ग समुदाय के लिए काम हो रहा है.

यह भी पढ़ें- बिहार की कमान निशांत को सौंपे जाने की मांग पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘यह केवल और केवल…’

केंद्र का मिल रहा पूरा सहयोग: नीतीश कुमार

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की संख्या 11 लाख से ज्यादा है. करोड़ों में जीविका दीदियों की संख्या है. गड़बड़ी नहीं होती है. उन्होंने केंद्र सरकार की तारीफ की. कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है.

श्रवण कुमार बोले- अपने संकल्प को पूरा करते हैं नीतीश कुमार

दूसरी ओर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ पर कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जो संकल्प हैं, वो उसको पूरा करते हैं. मुख्यमंत्री ने अभी तक जितनी यात्रा की, उनको पूरा किया और इस यात्रा को भी वो पूरा करेंगे. बिहार की तरक्की के लिए, शांति के लिए उन्होंने संकल्प लिया है और उसको आगे बढ़ाने की दिशा में कार्रवाई कर रहे हैं …”

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय के बीच सपा ने कर दी बड़ी मांग, ‘मुझे लगता है कि उन्हें…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *