Skip to content

चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार के CM पद पर ठोका दावा! सांसद बोले, ‘लोगों की इच्छा…’

बिहार में अब सीएम पद पर चिराग पासवान की पार्टी ने दावा ठोक दिया है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने सोमवार (9 मार्च) को कहा कि उनकी पार्टी के सदस्य केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं, और मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला एनडीए के सीनियर नेता करेंगे.

लोगों की यह इच्छा है- अरुण भारती

बिहार की राजधानी पटना में पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग वाले पोस्टरों के बारे में पूछे जाने पर भारती ने कहा कि यह लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के सदस्यों की इच्छा है. भारती ने कहा, ‘‘लोगों की यह इच्छा है… लेकिन यह हमारा निजी विचार है. एनडीए के वरिष्ठ नेता तय करेंगे कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.’’

नीतीश कुमार के राज्यसभा के फैसले पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, ‘अगर सरकार ने…’

बिहार में सीएम को लेकर बहस तेज

बिहार के सियासी कॉरिडोर में अगले सीएम को लेकर कोई साफ-साफ नहीं बोल रहा. एक तरफ जेडीयू के कार्यकर्ता और समर्थक सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम आगे कर रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ बिहार में बीजेपी पहली बार अपना सीएम बनने देखना चाहती है. चिराग पासवान का नाम अब इस सूची में जुड़ जाने से बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बहस और भी तेज हो गई है.

पटना में किसने लगाया चिराग वाला पोस्टर?

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद सोमवार को पटना की सड़कों पर चिराग पासवान को अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग वाले पोस्टर दिखे. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने ये पोस्टर लगाए. पोस्टरों में चिराग पासवान के सिर पर ताज पहने दिखाया गया था और उन पर नारे छपे थे कि उन्हें ताज पहनाओ, तभी बिहार का स्वर्ण युग आएगा. मोदी ने उन्हें आशीर्वाद दिया है. चिराग बिहार के नए नेता बनेंगे और बिहार को चिराग की ज़रूरत है. अब समय आ गया है कि एक युवा मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाए. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन सरकार बनाएगा और चिराग मुख्यमंत्री बनेंगे.

महिला को सीएम बनाने की चर्चा?

नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन के बाद राजनीतिक गलियारों में दिग्गज नेता के संभावित उत्तराधिकारियों के रूप में कई नामों की चर्चा शुरू हो गई है. ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि राज्य में किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाने पर विचार-विमर्श चल रहा है. 

निशांत कुमार को लेकर विपक्ष लगा रहा परिवारवाद का आरोप, खेसारी लाल यादव बोले, ‘जब आप हमें…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *