Skip to content

CM नीतीश कुमार के फैसले पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, ‘उनका मन…’

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. तेजप्रताप ने कहा कि उनका (नीतीश कुमार) मन कर रहा होगा आउट होने का तभी न आउट हो रहे हैं. बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर उन्होंने कहा कि ये तो डबल इंजन बताएगी. 

बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया था- तेजप्रताप

जनता ने वोट दिया था, इस पर तेजप्रताप ने कहा, “जनता ने बिहार में बदलाव के लिए वोट दिया था. बदलाव तो कहीं नजर आ नहीं रहा है. अब खुद ही बदल गए. खुद ही मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर जा रहे हैं.”

चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार के CM पर ठोका दावा! सांसद बोले, ‘लोगों की इच्छा…’

निशांत कुमार पर क्या बोले? 

सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री और परिवारवाद के आरोपों पर उन्होंने कहा, “राजनीति में तो उनको शुरू से आना ही था. आ गए राजनीति में, जिसको जहां मन करेगा, वहां जाएगा.”

नेता को सबको साथ लेकर चलना चाहिए- तेजप्रताप

पटना में आयोजित एक इफ्तार पार्टी में शामिल होने आए तेजप्रताप यादव ने सोमवार (9 मार्च) को ये बातें कहीं. उन्होंने कहा, “नेता को तो सबको साथ ही लेकर चलना है. सभी धर्म के लोग, सभी तबके लोगों को साथ में लेकर चलना चाहिए.”

नीतीश कुमार के राज्यसभा के फैसले पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, ‘अगर सरकार ने…’

गौरतलब है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले ने न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश को चौंका कर रखा दिया. रिकॉर्ड बहुमत से सरकार बनाने के बाद किसी ने सोचा नहीं था कि नीतीश कुमार अचानक सीएम पद छोड़ने का फैसला ले लेंगे. लेकिन जब पूरा देश होली के रंग में डूबा हुआ था, नीतीश कुमार ये फैसला ले चुके थे. उनके इस फैसले का पार्टी में ही विरोध हुआ. कार्यकर्ता बेहद नाराज हो गए. लेकिन बाद में नीतीश कुमार ने विधायकों-सांसदों के साथ बैठक की और अपने फैसले के बारे में विस्तार से बताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *