Skip to content

Gurugram News: लिव-इन पार्टनर ने महिला से की मारपीट, एसिड फेंकने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाना इलाके में सामने आए एसिड अटैक मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि हमला दरअसल किसी और महिला को निशाना बनाकर किया जाना था. लेकिन कपड़ों के समान रंग के कारण एक निर्दोष महिला इस हमले का शिकार हो गई.

गुरुग्राम पुलिस पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, बीती रात करीब 8:30 बजे सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला पर तेजाब फेंका गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया. पीड़िता ने बताया कि वह पवन नामक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती है और उससे पवन पर मारपीट करता था. इसके बाद घायल महिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंची थी इसी दौरान उसे पर एसिड अटैक भी किया गया. हालांकि इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है. इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है. पहली एफआईआर मारपीट के मामले में बादशाहपुर थाने में दर्ज की गई है जबकि दूसरी एफआईआर एसिड अटैक के मामले में सेक्टर 10 पुलिस थाने में दर्ज की गई है.

पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दर्ज की एफआईआर

मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसी समय अस्पताल में साक्षी नाम की एक महिला भी मौजूद थी, जिसका अपने पति और उसकी लिव-इन पार्टनर के साथ विवाद चल रहा था. पुलिस के मुताबिक साक्षी अपने पति की कथित पार्टनर पर हमला करने के इरादे से अस्पताल पहुंची थी. हालांकि अंधेरे और जल्दबाजी के चलते उसने कपड़ों के समान रंग के आधार पर गलत महिला को पहचान लिया और बिना चेहरा देखे उस पर टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया, जिससे यह घटना सामने आई. पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं. बादशाहपुर थाना में पवन के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जबकि सेक्टर-10 थाना में साक्षी के खिलाफ टॉयलेट क्लीनर फेंकने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

घायल महिला को रोहतक पीजीआई किया रेफर

घटना में घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था. डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और उसके शरीर पर गहरे जलने के निशान नहीं पाए गए हैं. उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. पुलिस अधिकारी संदीप कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला ने अपने पति के संबंधों के चलते गुस्से में आकर यह हमला किया, लेकिन गलत पहचान के कारण निर्दोष महिला इस घटना का शिकार बन गई. फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़िए- Yamuna Nagar News: लिव इन पार्टनर की हत्या का खुलासा, प्रेमिका ने बेटे के साथ इस वजह से की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *