Skip to content

निशांत कुमार को लेकर विपक्ष लगा रहा परिवारवाद का आरोप, खेसारी लाल यादव बोले, ‘जब आप हमें…’

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री और परिवारवाद को लेकर भोजपुरी एक्टर और आरजेडी नेता खेसारी लाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री हुई है तो यह अच्छी बात है. युवा पीढ़ी हमारे राज्य को बेहतर बनाएं, हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं.

निशांत को लेकर परिवारवाद के आरोपों पर क्या बोले खेसारी लाल?

निशांत कुमार को लेकर विपक्ष के परिवारवाद के आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर आरजेडी नेता खेसारी लाल ने कहा, ”जब आप हमें किसी चीज को लेकर घेरेंगे तो एक दिन ऐसा समय आता है कि आपको भी लोग बोलेंगे ही. ये राजनीति है, मैं कलाकार आदमी हूं, मुझे लगता है कि मैं इन सब चीजों पर ज्यादा बोलूं तो सही नहीं रहेगा.”

हमारी सहानुभूति को कमजोरी न समझें’, राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर विजय सिन्हा की चेतावनी

पवन सिंह को RS टिकट न मिलने पर खेसारी लाल ने क्या कहा?

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को राज्यसभा का टिकट न मिलने पर खेसारी लाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”ये तो उनकी पार्टी का विषय है. कितनों दिनों से वो सेवा कर रहे हैं. बुरा तो हम सबको भी लगता है. वो 17-18 सालों से सेवा कर रहे हैं और उसके बावजूद भी उनको कद-पद नहीं मिलता है. शायद वो लोग उनको उस लायक नहीं समझ रहे हैं. अंदर की बात क्या है मुझे पता नहीं है लेकिन बुरा तो लगता है वो निस्वार्थ मेहनत करते हैं.”

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर क्या बोले?

भोजपुरी एक्टर और आरजेडी नेता खेसारी लाल ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर भी अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा, ”पूरे बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश को भारतीय टीम ने गौरवान्वित किया है. संजू सैमसन से लेकर अभिषेक शर्मा तक ने क्या शानदार खेला है. यूपी के हमारे सूर्या भाई, सबने बेहतर किया, हम सभी को दिल से प्रणाम करते हैं.”

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर ललन सिंह बोले, ‘सदन किसी की मर्जी…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *