Skip to content

संसद में उठेगा अजित पवार के प्लेन क्रैश का मामला? रोहित पवार ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्लेन क्रैश का मामला संसद में उठ सकता है. नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के नेता, विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है. उन्होंने अखिलेश से मुलाकात कर मांग की है कि अजित पवार के प्लेन हादसे का मुद्दा संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में उठाया जाए. 

वह बीते दिनों आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिले. केजरीवाल से मुलाकात के बाद रोहित ने कहा था कि- उड्डयन मंत्री और वीएसआर के मालिक से संबंध है. सच सामने नहीं आ रहा है. मैं चाहता हूं कि मुद्दे को संसद में उठाया जाए. मैं हर सबूत पेश करने के लिए तैयार हूं. भारतीय जनता पार्टी के कई नेता इस मुद्दे पर जांच नहीं चाहते. महाराष्ट्र में बीजेपी के लोग ट्रोल करवा रहे हैं.

 रोहित पवार ने शनिवार, 7 मार्च को कहा था, ‘हम विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिलना चाहते हैं और हमने इसके लिए समय मांगा है. उनके साथ पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, लोकसभा सांसद कनिमोझी, राजद नेता तेजस्वी यादव और झारखंड क सीएम हेमंत सोरेन से भी मिलना चाहते हैं. ये सभी बड़े नेता और पार्टियां लोगों के हितों के लिए सरकार के खिलाफ लड़ रही हैं और हम सब मिलकर उनसे अनुरोध करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *