बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के राज्यसभा के ऐलान के बाद से ही भूचाल आया हुआ है. ऐसे में मुख्यमंत्री पद को लेकर राजनीति तेज हो गई है. रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जदयू ज्वाइन कर ली है.
इस बीच अब बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा मोड़ सामने आ गया है. लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान को राज्य का सीएम बनाने की मांग उठ गई है. ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटना की सड़कों पर चिराग को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पोस्टर लगा दिए हैं.
चिराग को सीएम बनाने की उठी मांग
चिराग पासवान को सीएम बनाने की मांग तेज हो गई है. कार्यकर्ताओं द्वारा अब बड़े-बड़े नारों के साथ पोस्टर लगाए जा रहे हैं. जिसमें लिखा हुआ है कि ‘न दंगा हो न फसाद हो, बिहार का सीएम सिर्फ चिराग हो’. कार्यकर्ताओं की तरफ से कहा जा रहा है कि बिहार मांगे चिराग अब वक्त आ गया है. शेखपुरा से पार्टी के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने यह पोस्टर लगाया है. इसमें ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ लिखा है.
इससे पहले भी उठ चुकी है मांग
चिराग को सीएम बनाने के पोस्टर लगने से पहले भी यह मांग उठ चुकी है. पार्टी के सांसद अरुण भारती ने कहा था कि वह चिराग पासवान में भविष्य देखते हैं. हलांकि उनके सीएम बनने पर कहा कि गठबंधन के बड़े नेता तय करते हैं. उन्होंने आगे कहा था कि मेरा विचार है कि मैं चिराग पासवान को बिहार के बड़े नेता के रूप में देखना चाहता हूं.
उन्होंने आगे कहा था कि वह चिराग को बिहार के मुखिया के तौर पर देखना चाहते हैं. बता दें कि बिहार में सीएम नीतीश के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बना सकती है.
ये भी पढ़ें: Bihar Weather: आज से करवट बदलेगा मौसम, IMD ने राज्य के 27 जिलों में जारी किया अलर्ट, किसानों को दी ये सलाह