Skip to content

Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को लेकर निवासियों का विरोध, जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो के मुद्दे पर रविवार को नेफोवा के पदाधिकारियों ने एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की. जिसमें 15 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की योजना पर चर्चा हुई. नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि एनएमआरसी की तरफ से मार्च माह में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेट्रो लाइन का शिलान्यास प्रस्तावित है. उन्होंने कहा कि मेट्रो परियोजना को लेकर इस माह कोई कदम नहीं उठाया जाता है तो पांच अप्रैल को नोएडा में प्रदर्शन किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि इस अनोखे प्रदर्शन में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर आने वाली मेट्रो लाइन के नोएडा सेक्टर 52 के अंतिम पिलर पर रस्सी बांधकर उसे खींचने का प्रयास किया जाएगा. यह प्रतीकात्मक कदम इस बात को रेखांकित करेगा कि कोई अदृश्य शक्ति या व्यवस्था जानबूझकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेट्रो परियोजना को रोक रही है, जबकि क्षेत्र की घनी आबादी और ट्रैफिक जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.

19 अप्रैल को जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन

नेफोवा के अध्यक्ष ने आगे बताया कि इसके बाद 19 अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा, जहां निवासी अपनी मांग को और अधिक प्रभावी ढंग से केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे और मेट्रो की जरुरत पर आवाज बुलंद करेंगे. टीम के सदस्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिलकर उनसे आग्रह करेगी कि वे भी इस मुद्दे को प्राथमिकता दें और केंद्र सरकार के समक्ष ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेट्रो मांग को जल्द से जल्द उठाएं. ताकि निवासियों को जाम से राहत मिल सके.

लंबे अर्से से उठ रही है मांग

यहां बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में काफी वक्त से मेट्रो की मांग है, क्यूंकि यहां औद्योगिक विकास के बाद ट्रैफिक बढ़ चुका है. जिस कारण स्थानीय लोगों को अक्सर बड़े जाम का कहर झेलना पड़ता है, लिहाजा अब मेट्रो परियोजना की मनाग जोर पकड़ चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *