उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद पुलिस ने कोडिंग कफ सिरप तस्करी मामले में दो सगे भाइयों की सहारनपुर में प्रॉपर्टी जब्त की है. इन सभी ने अवैध फर्म बनाकर कोडिंग सिरप की सप्लाई किया करते थे. दोनों भाइयों की कुल 37 चल अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं. इससे पहले भी पुलिस एक आरोपी की संपत्ति जप्त कर चुकी है.
ढोल बजाकर सहारनपुर में सम्पति जब्त करती ये है गाजियाबाद पुलिस. डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया की चार नवंबर 2025 को पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार करके चार ट्रक से 1150 पेटी कोडिंग युक्त सिरप बरामद किया था. जिसकी कीमत 3 करोड़ 40 लाख थी. उनके कब्जे से 20 लख रुपए कैश क्रेटा कार लैपटॉप 10 मोबाइल नशीली गोलियां सिम और मोहर बरामद हुई थी. पुलिस ने तब से अब तक कुल 14 लोगों को अरेस्ट करके जेल भेजा है. वहीं इसका मुख्य आरोपी शुभम अभी बाहर है.
गाजीपुर से गाजियाबाद तक सक्रिय था गिरोह
इनका पूरा गैंग गाजीपुर से लेकर गाजियाबाद तक कोडिंग सिरप की तस्करी करता था. जांच में यह भी सामने आया था कि यह लोग भारत के पड़ोसी देशों में भी सिरप की तस्करी करते हैं. इसी मामले में गाजियाबाद पुलिस पहले सौरव त्यागी नाम के आरोपी की संपत्ति जब्त कर चुकी है. अब सहारनपुर के रहने वाले दो सगे भाई विनोद राणा और विशाल की संपत्ति जब्त की है.
कुल 37 संपत्ति जब्त हुई हैं
सर्कल रेट के मुताबिक जब्त प्रोपर्टी की कीमत 135848005 रुपए है. यह संपत्ति दोनों ने अपनी पत्नी विशाखा निशा और अपने पिता गजराज के नाम पर कर रखी थी. पुलिस ने इनकी कुल 37 संपत्ति जब्त की हैं. जिसमें कोठी प्लॉट कृषि भूमि के अलावा दो ट्रैक्टर और एक करीब 50 लाख की कीमत की गलस्टर कार भी है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह लोग कृषि भूमि में अधिक इन्वेस्ट करते थे जिससे टैक्स में राहत मिलती थी वहीं उसको धारा 80 के तहत आवासीय करवा कर उसको प्लाटिंग करके बेचते थे.
कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक दिल्ली स्थित SAFEMA कोर्ट में पुलिस अपील दाखिल करती है उसके बाद दोनों पक्षों की ऑनलाइन सुनवाई होने के बाद कोर्ट संपत्ति जब्त करने का आदेश देती है. ये कार्रवाई N.D.P.S एक्ट 1985 की धारा 68-F के तहत होती है. पुलिस के मुताबिक ये देखा जाता है इन्होंने कुल कितना ITR भरा है और उससे अधिक इनके पास कितनी प्रॉपर्टी है. उसका आकलन करने से यह पता चल जाता है कि इन्होंने कोडिंन सिरप की अवैध तस्करी करके कितने पैसे कमाए हैं और उसे कितनी चली चल अचल संपत्ति बनाई है.