Skip to content

अमरोहा की सुरभि यादव ने UPSC में हासिल की 14वीं रैंक, जिले और प्रदेश का बढ़ाया मान

देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में युवाओं ने इस बार भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की बेटी सुरभि यादव ने सिविल सेवा परीक्षा में 14वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है. उनकी इस शानदार सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है.

अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात क्षेत्र के ग्राम नसीर नंगला की रहने वाली सुरभि यादव पुलिस इंस्पेक्टर राकेश कुमार यादव की पुत्री हैं. सुरभि की इस बड़ी उपलब्धि से गांव, जिला और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है. जैसे ही उनकी सफलता की खबर गांव पहुंची, लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया.

यह भी पढ़ें: यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक

मां-बाप को दिया सफलता का श्रेय

सुरभि ने अपनी सफलता के पीछे उनके माता-पिता का अहम योगदान बताया है. खासतौर पर उनकी मां ने बेटी को लगातार प्रेरित किया और हर कदम पर हौसला बढ़ाया. परिवार के सहयोग और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सुरभि ने यह मुकाम हासिल किया है.

मेहनत, लगन और त्याग जरूरी

सुरभि की कामयाबी से पूरा अमरोहा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सुरभि की यह उपलब्धि इलाके की बेटियों के लिए बड़ी प्रेरणा बनेगी. सुरभि का कहना है कि किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत, लगन और त्याग जरूरी होता है, अगर मन में ठान लिया जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती.

यह भी पढ़ें: पिता के दिल में छेद और मां बीमार, पढ़ाई के लिए ब्याज पर लिया पैसा और लवकेश ने क्लियर कर दिया UPSC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *