Skip to content

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, ट्रेन के टॉयलेट में बंद होकर बचाई जान

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कोर्ट में यौन उत्पीड़न का केस दाखिल करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ है. यह हमला रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जाते वक्त किया गया है. फतेहपुर और कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के बीच घटना घटी है.

आशुतोष ब्रह्मचारी पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. इस हमले वे लहु-लुहान हो गए हैं. आशुतोष महाराज ने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर अपनी जान बचाई है. इस जानलेवा हमले में आशुतोष महाराज को कई जगह चोटें आई हैं. 

प्रयागराज जा रहे थे आशुतोष ब्रह्मचारी

आशुतोष ब्रह्मचारी लहूलुहान हालत में वह प्रयागराज पहुंच रहे हैं. हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है. एबीपी न्यूज़ से फोन पर हुई बातचीत में आशुतोष महाराज ने बताया कि हमलावर उनकी नाक काटना चाहता था. 

उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हमले की साजिश रचने का शक जताया है. फिलहाल वह मेडिकल के लिए अस्पताल जा रहे हैं. आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रयागराज जीआरपी में अर्जी दी. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य लोगों को साजिशकर्ता बताया है. वहीं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एक और क्रिमिनल केस दर्ज हो सकता है. 

अविमक्तेश्वरानंद पर यौन उत्पीड़न का लगाया था आरोप

आशुतोष ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमक्तेश्वरानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया. इसके बाद उन्होंने उनके खिलाफ इस मामले में केस दर्ज कराया था.  आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया था कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से युवा बटुकों (धार्मिक छात्रों) को लाया गया और आश्रमों में उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया.

आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने प्रयागराज में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने एक आश्रम में गलत व्यवहार का दावा किया और कई लोगों के नाम लिए, जिन्हें उन्होंने आरोपी बताया. ब्रह्मचारी ने संत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जो लोग गंगा मां को गंदा कहते हैं, वे गंगा में नहा नहीं सकते.

ये भी पढ़ें: Varanasi News: ‘जब रोकेंगे तो रुक जाएंगे, लेकिन…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की धर्मयुद्ध यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *