हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह को कड़े शब्दों में संदेश दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें हरियाणा की संस्कृति और महिलाओं के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर बादशाह को अपनी लोकप्रियता और पहचान कायम रखनी है तो उन्हें हरियाणा के मान-सम्मान को बनाए रखना होगा.
रेनू भाटिया ने कहा कि किसी भी गीत या प्रस्तुति के माध्यम से हरियाणा की बहू-बेटियों का अपमान नहीं होना चाहिए. उन्होंने हरियाणवी रागनी और मंचों पर हो रहे अश्लील गानों और डांस पर भी चिंता जताई और कहा कि यह राज्य की संस्कृति के अनुरूप नहीं है. महिला आयोग को इस तरह की गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं. उन्होंने कलाकारों से समाज में सकारात्मक संदेश देने की अपील की.
52 गामो के हरियाणवी रागनी पर महिला आयोग का बड़ा ब्यान
रेनू भाटिया ने कहा यह रागिनी गायक महिला के जज्बे पर लिखे, इनकी कलम थक जाएगी महिला के चरित्र को इस प्रकार से बखान ना करें. रेनू भाटिया ने कहा हरियाणा में बढ़ रहे अश्लील डांस अश्लील गानों को लेकर बहुत सारी शिकायतें मुझे मिल रही है. उन्होंने कहा कि यह हमारी संस्कृति नहीं है. रेनू भाटिया ने कहा कि 70-70 साल के बुजुर्ग महिला डांसरों के साथ एंटरटेनमेंट कर रहे, पैसे उड़ाते है. पैसे उड़ाकर बहु-बेटियों का अपमान कर रहे, आपको आपका बेटा पोता देखेगा, क्या संदेश दे रहे हो.
हरियाणा में चल रहे स्पा सेंटर पर रेणु भाटिया का बड़ा ब्यान
स्पा का मतलब हेल्थ से है, सपा की आड़ में गलत धंधे करना ये गलत है. पुलिस को सख्ती करनी होगी. एसपी को साफ संदेश है ऐसे काम रोके जाए. हिसार के स्कूल में बच्चियों के मुर्गा बनाने का वीडियो वायरल होने पर महिला आयोग को संज्ञान लेना चाहिए. चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा मैं कल हिसार जा रही हूं यह संवेदनशील मामला है. मैं बच्चियों से भी मिलूंगी अगर बच्चियां सुरक्षा मांगना चाहती है सुरक्षा दिलाऊंगी. इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी.
ये भी पढ़िए- Rajasthan News: राजस्थान में कब हैं पंचायत चुनाव? पंचायती राज चुनाव को लेकर आ गई बड़ी अपडेट, एक क्लिक में जानें