Skip to content

Ludhiana: 16 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, बोली- जिस दुकान में काम करती हूं, वहां लोगों ने किया रेप

Ludhiana Rape News: पंजाब के लुधियाना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां 16 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है. कमर में दर्द की शिकायत के बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने नाबालिग के परिवारवालों को बताया कि लड़की मां बनने वाली है. 

बच्चे को जन्म देने के बाद जब नाबालिग की मां ने उससे बच्चे के बारे में पूछा कि यह किसका है तो उसने अपनी मां को बताया कि एक दुकानदार और उसके दोस्त ने मेरे साथ बलात्कार किया है. बेटी की बात सुनकर मां को सदमा लग गया और मामला पुलिस में पहुंच गया.

नाबालिग की मां ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि 5 मार्च 2026 को उसकी बेटी की पीठ में दर्द होने लगा था. जब उसकी हालत बिगड़ गई तो वे उसे जोधेवाल बस्ती के जैन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने दर्द की दवा दी. शाम को दर्द बढ़ने पर लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया. बच्चे के जन्म के बारे में पता चलने पर वे भी हैरान रह गए.

एक दुकान पर काम करती थी नाबालिग लड़की

लड़की ने बताया कि वह पहले खासिया रोड पर दीपक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर काम करती थी. नाबालिग लड़की का आरोप है कि दुकान के मालिक दीपक सोनी और उसके दोस्त बब्बन ठाकुर ने उसे डराया और उसकी सहमति के बिना दुकान के अंदर एक बिस्तर पर बार-बार उसका बलात्कार किया.

पीड़िता के परिवारवालों की शिकायत पर थाना मेहरबान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 64, 351(2) और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी जेल के अंदर होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *