Skip to content

Patna News: TRE-4 नोटिफिकेशन में देरी पर भड़के अभ्यर्थी, 18 मार्च को होगा महा आंदोलन

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से चौथे चरण (TRE-4) की शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं की गया है. हलांकि बीपीएससी को सरकार के सामान्य प्रशासन की ओर से बहाली के लिए 11 फरवरी 2026 अधियाचना मिल गई थी. उसी वक्त बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से पत्र जारी कर जानकारी दी गई थी कि बहुत जल्द परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. लेकिन 25 दिन बीतने के बाद भी अधिसूचना जारी नहीं होने से नाराज छात्र संघ ने एक बार फिर बड़ा आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है.

छात्र नेता दिलीप ने वीडियो जारी करके बताया है कि आगामी 18 मार्च को tre-4 की नोटिफिकेशन नहीं जारी होने के खिलाफ पटना कॉलेज से महा आंदोलन किया जाएगा और हजारों की संख्या में tre-4 के शिक्षक अभ्यर्थी वहां से पटना की सड़कों पर आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि जब सरकार की तरफ से बीपीएससी को अधियाचना मिल गई और बीपीएससी ने 11 फरवरी को ही लेटर जारी कर बहुत जल्द परीक्षा की तिथि का ऐलान करने को कहा था तो फिर क्यों रोका जा रहा है. अगर 18 मार्च के पहले तक बीपीएससी चौथे चरण की शिक्षक बहाली का नोटिफिकेशन जारी नहीं करता है तो 18 मार्च को बहुत बड़ा आंदोलन होगा और उसका जवाब बीपी एससी को देना होगा.

सीएम TRE-4 का जारी करवा दें नोटिफिकेशन- छात्र नेता

छात्र नेता दिलीप ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की घोषणा कर दिया है वह राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिए है. उन्होंने बिहार की बेटियों के लिए युवाओं के लिए बहुत सारे काम किए हैं कई बहालियां निकाली है और लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियों मिली है. उन्होंने 16 जुलाई 2025 को tre-4 की शिक्षक बहाली की घोषणा की थी. अभी वह मुख्यमंत्री हैं हम लोग से आग्रह है कि अब जब तक वह मुख्यमंत्री है, अपने कार्यकाल में tre-4 का नोटिफिकेशन जारी करवा दें.

ये भी पढ़िए- JDU की अहम बैठक खत्म, निशांत भी रहे मौजूद, नीतीश कुमार को लेकर बोले संजय झा, ‘कोई कन्फ्यूजन…’

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ परीक्षा का शेड्यूल

हलांकि BPSC ने साल 2026 का भर्ती कैलेंडर फरवरी के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में कुल 48 भर्तियों का जिक्र है. जिसमें चौथे चरण की शिक्षक भर्ती यानी बीपीएससी टीआरई-4 के तहत 46,595 पदों पर नियुक्ति की जानकारी दी गई है. यह भर्ती कक्षा 1 से 12वीं तक के सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया गया है. परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है, लेकिन आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है.

ये भी पढ़िए- Bihar: गिरफ्तार प्रेमी की रिहाई के लिए टावर पर चढ़ी लड़की, उतरवाने के लिए बॉयफ्रेंड को लेकर आई पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *