दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार (7 मार्च) को भारती नारी से नारायणी: महिला विचारकों का राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुई. सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी वाले पदों पर बैठी सक्षम महिलाओं को दूसरी महिलाओं का हाथ थामकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए. उनका कहना था कि जब महिलाएं एक-दूसरे का सहयोग करती हैं तो आने वाली पीढ़ियों के लिए आगे बढ़ना आसान हो जाता है.
इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेविका समिति ने किया था. इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आई महिलाओं ने समाज और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की.
जरूरतमंद महिलाओं की हर संभव करें मदद- रेखा गुप्ता
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसलिए जरूरी है कि बेटियों को वह हौसला और अवसर मिले, जो पहले कई महिलाओं को नहीं मिल पाए थे. उन्होंने कहा कि जो महिलाएं आज जिम्मेदारी वाले पदों पर काम कर रही हैं, उन्हें उन महिलाओं की मदद करनी चाहिए जिन्हें मार्गदर्शन, संसाधन और प्रोत्साहन की जरूरत है.
एक-दूसरी महिलाओं का हाथ पकड़कर आगे बढ़े महिलाएं- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब महिलाएं एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ती हैं तो समाज में सकारात्मक बदलाव आता है और आने वाली पीढ़ियों की लड़कियों के लिए नए रास्ते खुलते हैं. इससे बेटियों में आत्मविश्वास भी बढ़ता है और वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित होती हैं. उन्होंने ने इस सम्मेलन के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी.
रेखा गुप्ता ने कहा कि ऐसे मंच महिलाओं को नई दिशा और प्रेरणा देने का काम करते हैं. इन मंचों के जरिए महिलाएं अपने अनुभव साझा करती हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होती हैं. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस सम्मेलन में हुई चर्चाएं महिलाओं को सशक्त बनाने और देश के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों को और मजबूत करेंगी.
ये भी पढ़िए- दिल्ली: हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग को दबोचा, पिछले 1 महीने से थे फरार