Skip to content

जेवर एयरपोर्ट से पश्चिमी यूपी को मिलेगी नई उड़ान, उद्घाटन की तैयारी तेज, PM मोदी कर सकते हैं शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहा नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े और आधुनिक हवाई अड्डों में से एक बनने की ओर अग्रसर है. यह परियोजना केवल एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास की नई कहानी लिखने जा रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को प्राथमिकता देते हुए तेज गति से आगे बढ़ाया है. उनके निरंतर मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प के कारण आज जेवर क्षेत्र देश और दुनिया के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है.

स्थानीय विधायक ने भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

वहीं जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने भी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करते हुए इस परियोजना को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने किसानों, स्थानीय निवासियों और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित किया कि विकास की यह धारा जेवर क्षेत्र तक पहुंचे और यहां के लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिले.
हाल ही में एयरोड्रम लाइसेंस प्राप्त होने के बाद परियोजना ने एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है. अब हमारा प्रयास है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा इस ऐतिहासिक परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया जाए, जिससे यह एयरपोर्ट देश और प्रदेश के विकास की नई उड़ान का प्रतीक बन सके.

इस क्षेत्र में आएगी नई रोजगार क्रांति

जेवर एयरपोर्ट केवल एक बुनियादी ढांचा परियोजना नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र में रोजगार, उद्योग, पर्यटन और निवेश के नए अवसरों का द्वार खोलने वाला है. यह परियोजना आने वाले समय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को देश की आर्थिक प्रगति का एक प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

यहां बता दें कि जेवर एअरपोर्ट पूरी तरह बनकर तैयार है और कभी इसके उद्घाटन की तारीख निश्चित की जा सकती है. स्थानीय प्रशासन और एअरपोर्ट अथॉरिटी भी इस समय अंतिम रूप देने में जुटा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *