Skip to content

मिडिल ईस्ट में तनाव को लेकर मंत्री संजय निषाद का राहुल गांधी और अखिलेश पर हमला, जानें क्या बोले?

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रतिक्रिया देते हुए भारत सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बयान पर अब उत्तर प्रदेश सरकार के मछली पालन मंत्री व निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद ने प्रतिक्रिया दी.

सपा चीफ अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दुनिया में भारत की पहचान बनाई है, जो सशक्त और विकसित भारत हो. आज के दिन हम अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ रहे हैं, जनता ने अवसर दिया है. यह विपक्ष के लोग बयानबाजी और पोस्टर बाजी वाले नेता रह गए हैं.

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार

वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध को लेकर सरकार पर तंज कसा जिस पर योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने पलटवार किया है. राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि, इन लोगों के सरकार में हमारी विदेश नीति खराब थी, इसीलिए हमारी अर्थव्यवस्था भी खराब थी.

भारत बुद्ध का देश, नहीं चाहता युद्ध- संजय निषाद

योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने आगे कहा कि “भारत बुद्ध का देश है, युद्ध नहीं चाहता, हम चाहते हैं कि यहां भी शांति होनी चाहिए. संजय निषाद ने कहा कि आज अमेरिका की जो दादागिरी चल रही है और हमें लग रहा है कि पीएम मोदी  ऐसे ही रहेंगे तो भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा.

सीएम योगी के काले चश्मे पर तंज, संजय निषाद का पलटवार

होली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काले चश्मे पर अखिलेश यादव के तंज पर संजय निषाद ने कहा कि, काला चश्मा इनको (अखिलेश यादव) इतना क्यों भा रहा है? संजय निषाद ने कहा कि अखाड़े के पहलवान और भाड़े के पहलवान में अंतर है, अगर चश्मा काला लगा है तो आंख में कुछ ना कुछ दिक्कत आती है जो डॉक्टर के सलाह पर लगाए जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *