उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली हुसैनी खामेनेई की हत्या के विरोध में शोक सभा का आयोजन किया गया. नागफनी थाना क्षेत्र के अबाबपुरा स्थित इमाम बारगाह हजरत अबू तालिब में बड़ी संख्या में लोग जुटे, जहां फातिहा ख्वानी कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.
इसके बाद लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर घटना के खिलाफ विरोध जताया और न्याय की मांग की. मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के अबाबपुरा स्थित इमाम बारगाह हजरत अबू तालिब में सोमवार शाम शोक सभा यानी मजलिस का आयोजन किया गया.
अली खामेनेई की मौत के विरोध में हुई शोक सभा
यह सभा ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली हुसैनी खामनेई की हत्या के विरोध में रखी गई थी. सभा में मौजूद वक्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी भी देश के शीर्ष नेता की इस तरह हत्या किया जाना अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानवता के खिलाफ है.
उन्होंने कहा कि इस घटना से मुस्लिम समाज में गहरा दुख और आक्रोश है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. कार्यक्रम में शिया और सुन्नी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए.
लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दी श्रद्धांजलि
लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर और बैनर-पोस्टर लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद इमाम बारगाह से कोहिनूर मार्केट तक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें लोगों ने विरोध जताते हुए न्याय की मांग की. इस दौरान शहर के कई धार्मिक और सामाजिक लोग मौजूद रहे और सभी ने मिलकर अमन और इंसानियत कायम रखने की अपील की.
बता दें कि बीते दिनों ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त हमला किया था. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है. जिसके विरोध में देशभर के कई राज्यों में कड़ी निंदा करते हुए मुस्लिम समुदाय ने अपना विरोध जताया है.
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री…’