Skip to content

Azamgarh News: आजमगढ़ में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का खुलासा, असली नोटों गड्डी में छिपाकर चलाते थे, 8 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पुलिस ने जारी करेंसी बनाने और उसे बाजार में खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस गिरोह के आठ आरोपियों को गिरफ़्तार किया है. इनके पास से 1.19 लाख रुपये के जाली नोट, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण, लैपटॉप-प्रिंटर, A-4 साइज के पेपर, कार और 7 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. 

आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन पर अपराध नियंत्रण और नकली नोटों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई।. जहां जिले के रौनापार थाने की पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी दौरान सूचना मिली कि टेकनपुर पुलिया के पास एक सफेद कार में कुछ लोग जाली नोटों का लेन-देन कर रहे हैं.

गिरोह के आठ सदस्य गिरफ़्तार

सूचना मिलने के बाद पुलिस की तीन टीम ने घेराबंदी कर टेकनपुर पुलिया के पास से 6 आरोपियों को पकड़ लिया. पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम जगदीशपुर थाना जीयनपुर से 2 अन्य आरोपितों को जाली नोट बनाने में प्रयुक्त उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर लिया. 

Noida News: नोएडा में सट्टेबाजी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, T20 वर्ल्ड कप मैचों पर लग रहा था दांव, 5 गिरफ्तार

प्रिंटर की मदद से बनाते थे नोट

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सरगना मनीष मिश्रा जो बरडीहा गांव का रहने वाला है। उसके नेतृत्व में सभी लोग लैपटॉप और प्रिंटर की मदद से A-4 साइज के पेपर पर जाली नोट छापते थे. बाद में पेपर कटर से उन्हें असली नोटों के आकार में काटकर तैयार किया जाता था. गिरोह के सदस्य असली नोटों की गड्डियों के बीच जाली नोट रखकर बाजारों और दुकानों में चलाते थे, जिससे आम लोग आसानी से पहचान नहीं कर पाते थे. 

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में 4 पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. एसपी ग्रामीण ने कहा कि ये गिरोह तीन-चार हफ्तों से जाली नोट बना रहा था और करीब 4 से 5 लाख रुपये के जाली नोट प्रिंट कर चुका है. पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 178, 179, 180, 181 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है. इन सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. गिरोह के सरगना मनीष मिश्रा समेत अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है. 

नीतीश कुमार की राजनीति खत्म कर किया किनारे’, यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय का BJP पर हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *