Skip to content

Noida News: नोएडा में सट्टेबाजी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, T20 वर्ल्ड कप मैचों पर लगा रहे थे दांव, 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने शुक्रवार को एक ऐसे हाई-टेक गैंग का पर्दाफाश किया है जो क्रिकेट के जुनून को धोखाधड़ी के धंधे में बदल कर सट्टेबाजी करते थे. नोएडा सेक्टर-113 पुलिस और CRT/SWAT-2 टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन में सट्टेबाजी करने वाले 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये गैंग टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों पर ज़ूम ऐप के जरिए करोड़ों की सट्टेबाजी और धोखाधड़ी कर रहा था.

इस बारे में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी ने बताया गुरुवार यानी 5 मार्च को हुए भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच पर इस गैंग ने बड़े पैमाने पर सट्टा लगवाया था. गैंग का मास्टरमाइंड विनय सहगल दिल्ली का रहने वाला है, जो ज़ूम ऐप और ज़ूम ऑडियो के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे की ‘खाई-बाड़ी’ कर रहा था. 

नोएडा में चल रहा था सट्टेबाजी का खेल

पुलिस को नोएडा में चल रही इस सट्टेबाजी की मुखबिर से सूचना मिली थी. जिसके बाद इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया हैं. पकड़े गए आरोपियों को नाम- विनय सहगल, नवदीप सिंह,  राजीव शर्मा, सलील सेठ और देव कुमार हैं. 

नीतीश कुमार की राजनीति खत्म कर किया किनारे’, यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय का BJP पर हमला

पुलिस ने पाँच आरोपियों को किया गिरफ़्तार

एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने कहा कि ये बदमाश टी20 वर्ल्ड कप में सट्टेबाजी का धंधा कर रहे थे. इस गिरोह ने नोएडा में एक कॉल सेंटर जैसे सेटअप बनाया था. जहां से सट्टेबाजी के पूरा खेल चल रहा था. पुलिस ने इनके पास से 32 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 3 टैबलेट और 3 डेस्कटॉप बरामद किए हैं. 

इसके साथ ही पुलिस को इनके पास से ‘असेंबल लाइन बॉक्स’ और ‘आईसी रिकॉर्डर’ भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल ये सट्टेबाजी की रिकॉर्डिंग और हिसाब-किताब के लिए करते थे. इस गैंग का नेटवर्क केवल दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि पंजाब और पड़ोसी देश नेपाल तक फैला हुआ था. पुलिस अब इनके बैंक खातों और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खेल में और कितने बड़े खिलाड़ी शामिल हैं. 

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *