Skip to content

नीतीश कुमार का जिक्र कर विजय गोयल बोले, ’75 की आयु के बाद स्वेच्छा से हटने की परंपरा बननी चाहिए’

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के चौंकाने वाले फैसले से जेडीयू के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. विपक्ष बीजेपी पर आरोप लगा रहा है. वहीं बीजेपी इसे नीतीश कुमार का निजी फैसला बताकर स्वागत कर रही है. इस बीच पार्टी के सीनियर नेता विजय गोयल ने कहा कि इस पर अनावश्यक हाय-तौबा मची है. उन्होंने कहा कि असली बहस तो इस बात पर होनी चाहिए कि 75 साल के बाद सक्रिय राजनीति में स्वेच्छा से हटने की परंपरा बने ताकि नए लोगों को मौका मिले. बता दें कि विजय गोयल चार बार सांसद और केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

विजय गोयल का एक्स पोस्ट

अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, “सब जानते हैं कि Nitish Kumar का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पहले जैसा नहीं है. ऐसे में वे Rajya Sabha जाएं या न जाएं-इससे न उन्हें कोई बड़ा फर्क पड़ता, न देश या प्रदेश को. फिर भी इस पर अनावश्यक हाय-तौबा मची है. असल बहस तो यह होनी चाहिए कि क्या 75 वर्ष की आयु के बाद सक्रिय राजनीति से स्वेच्छा से हटने की परंपरा बननी चाहिए, ताकि नए लोगों को अवसर मिले और वरिष्ठ नेता अपने कार्यकाल का शांतिपूर्वक आकलन कर सकें.”

फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, ‘मुझे खुशी होती अगर…’

विधायकों से क्या बोले नीतीश कुमार?

बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 5 मार्च को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार से अपील की कि वो अपने फैसले पर पुनर्विचार करें लेकिन शुक्रवार (6 मार्च) को बैठक में नीतीश कुमार ने साफ किया कि वो राज्यसभा जा रहे हैं. हालांकि, उन्होंने पार्टी नेताओं से ये भी कहा कि वो बिहार में भी रहेंगे. 

8 मार्च को जेडीयू में शामिल होंगे निशांत कुमार

पार्टी नेताओं के मुताबिक, सीएम नीतीश ने बैठक में कहा कि वो राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं बल्कि राजनीति में हैं. उन्होंने विधायकों से कहा कि आप लोग चिंता मत करिए. आगे काम करते रहिए. पार्टी के नेताओं ने नीतीश कुमार से ये भी मांग की कि अब निशांत कुमार (मुख्यमंत्री के बेट) को जेडीयू में आना चाहिए और पार्टी का सहयोग करना चाहिए. खुद सीएम ने तो इस पर कुछ नहीं कहा लेकिन अब ये फैसला हो गया है कि 8 मार्च को निशांत कुमार दोपहर 3 बजे जेडीयू की सदस्यता लेंगे.

दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *