Skip to content

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें ऐसा दायित्व…’

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कभी नीतीश कुमार के करीबी रहे आरसीपी सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी से बड़ी अपील की है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार को बड़े सम्मान के नजर से देखती है. उनके बड़े ‘दुलरुआ’ है. जब नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उनके नाम-सम्मान में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए. उन्हें इस प्रकार के दायित्व दिए जाने चाहिए, जिससे की लोगों के लगे कि वो देश और प्रदेश के विकास में भूमिका निभाएंगे.

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी सिंह

आरसीपी सिंह ने आगे कहा, “जहां तक बिहार में मुख्यमंत्री पद की बात है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन मीडिया चैनल में ही देख रहा हूं कि बीजेपी के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा है. मैं कैसे कह सकता हूं कि बीजेपी में कौन मुख्यमंत्री बन सकता हूं. हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं.”

बीजेपी मानेगी बात या नीतीश कुमार रह जाएंगे खाली हाथ? JDU ने अभी से कर दी बड़ी डिमांड

निशांत में भी क्षमता है- आरसीपी सिंह

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “अगर जेडीयू में हमसे पूछिएगा तो निशांत का नाम लिया जा रहा है, निशांत में भी क्षमता है. जेडीयू में सबसे सीनियर नेता और सबसे विश्वासी नेता विजेंद्र प्रसाद यादव हैं. वर्षों से नीतीश कुमार के साथ काम किए हैं. विजेंद्र चौधरी हैं. यहां भी कमी नहीं है. अगर मैं जेडीयू में रहता तो अपनी राय जरूर प्रकट करता.”

निशांत कुमार के बारे में उन्होंने कहा कि हम तो प्रेम से उनको ‘निशि’ बोलते हैं. हमारे आज से नहीं बल्कि वर्षों से आत्मीय संबंध हैं. बहुत ही नेक इंसान हैं. आरसीपी सिंह ने कहा, “चाहे नीतीश बाबू हों, मैं हूं या निशांत हों, हम लोग साइंस कॉलेज के विद्यार्थी हैं. एक समय में साइंस कॉलेज को माना गया है. वो मेधावी भी हैं. मुख्यमंत्री का बेटा इतना सज्जन और शरीफ कहीं दिखता है?”

बिहार: CM नीतीश कुमार ने नहीं बदला फैसला तो कार्यकर्ता लेंगे ‘बदला’, कहा- ‘आपका निर्णय…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *