Skip to content

संभल एसपी कृष्ण विश्नोई होली पार्टी में झूम-झूमकर नाचे, ‘गुलाब जईसन खिलल बाडू’ गाने पर किया डांस

उत्तर प्रदेश में होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से निपटने के बाद अब पुलिस-प्रशासन की होली चर्चा में है. संभल में पुलिस वालों ने गुरूवार को जमकर होली खेली और खुद एसपी संभल कृष्ण कुमार विश्नोई होली के रंग में रंगे आए. खुद रहमान डकैत के रूप में नजर आए और शिकारी टोपी पहनी. उन्होंने न सिर्फ खुद खेली बल्कि बाकी पुलिस वालों के साथ खूब डांस और मस्ती की. जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं. एसपी संभल ने धुरंधर से लेकर भोजपुर गानों पर जमकर कमर चलाई.

पुलिस लाइन में होली खेलने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, जिसमे एक बड़ा सा गड्ढा खोदकर उसमें फिर काली पॉलिथीन डालकर पूल बनाया गया. जिसमें दरोगा-सिपाही और पुलिस अधिकारियों ने भी डुबकी लगाईं. यही नहीं डीजे की धुन जमकर डांस भी हुआ.

एसपी पुलिस वालों के साथ बने रहमान डकैत

पिछली बार की तरह संभल कप्तान कृष्ण कुमार विश्नोई ने होली के त्योहार पर खूब ठुमके लगाए. धुरंधर फिल्म और भोजपुरी गाने पर खूब जमकर डांस किया. पुलिस लाइन बहजोई में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने रहमान डकैत के रूप धारण किया और शिकारी कैंप पहन कर खेली होली. धुरंधर फिल्म के गाने और बिहारी गाने जैसे गुलब जईसन बिलल बाड़ू गाने पर जवानों ने जमकर किया डांस. एसपी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि जनपद में होली शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई. पुलिस और प्रशासन व जनता के सहयोग से कार्य्रकम सम्पन्न हुए.

बीते वर्ष भी डांस रहा था चर्चा में

यहां बता दें कि एसपी संभल कृष्ण कुमार विश्नोई का पुलिस की होली में डांस खूब वायरल हुआ है. जिसमें उन्होंने एनीमल फिल्म में बॉबी देओल की तरह ग्लास सर पर रखकर डांस किया था. इस बार उन्होंने भोजपुर गानों पर धमाल कर दिया. दरअसल पब्लिक की होली के अगले दिन यूपी में ज्यादातर जिलों में पुलिसकर्मी होली खेलते हैं और यह परंपरा निरंतर चली आ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *