Skip to content

Chhattisgarh: जशपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 4 लोगों की मौत, 9 गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. बस में 24 से अधिक यात्री सवार थे. दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई, जहां कई यात्री बस के नीचे दब गए. सूचना मिलते ही तीन एम्बुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गईं. जशपुर मुख्यमंत्री का गृहक्षेत्र भी है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *