Skip to content

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, ‘जब बिहार निराशा और…’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है. उन्होंने इसके लिए नामांकन भी कर दिया है. बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव होना है. नीतीश कुमार के लिए गए निर्णय को लोग अपनी-अपनी नजरों से देख रहे हैं. जेडीयू से जुड़े लोगों में एक तरफ विरोध है तो दूसरी ओर नीतीश कुमार के किए गए कामों की चर्चा हो रही है. जेडीयू के विधायक अनंत सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नीतीश कुमार की तस्वीर को शेयर किया है. उन्होंने कहा कि लंबे अरसे के बाद बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति में राज्यसभा सांसद के रूप में प्रवेश करने जा रहे हैं. 2005 से लेकर आज तक उनका मुख्यमंत्री के रूप में नेतृत्व बिहार के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की तरह दर्ज रहेगा. 

यह भी पढ़ें- नंद किशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल, बिहार विधानसभा चुनाव में BJP ने काटा था टिकट

‘हम सबके लिए गर्व का क्षण’

उन्होंने कहा कि जब बिहार निराशा और पिछड़ेपन की चर्चा से पहचाना जाता था, तब उन्होंने सुशासन, विकास और सामाजिक समरसता की नई राह दिखाने का साहसिक काम किया. सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और कानून-व्यवस्था जैसे अनेक क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए कार्यों ने बिहार की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने का काम किया है. आज जब वे फिर से राष्ट्रीय मंच पर अपनी नई भूमिका निभाने जा रहे हैं, तो यह हम सबके लिए गर्व का क्षण है.

जेडीयू विधायक ने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका अनुभव, उनकी दूरदृष्टि और बिहार के प्रति उनका समर्पण देश को भी नई दिशा देने का काम करे. बिहार की माटी का यह सपूत जहां भी रहे, बिहार का मान और स्वाभिमान हमेशा ऊंचा रहे.”

यह भी पढ़ें- Bihar Rajya Sabha Elections: एनडीए उम्मीदवारों की संपत्ति का ब्योरा आया सामने, CM नीतीश के पास इतनी दौलत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *