नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इसकी तस्वीर आने वाले समय में साफ होगी. इस बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के ‘फायरब्रांड’ नेता गिरिराज सिंह से जब मीडिया ने सवाल किया कि क्या आप सीएम हो सकते हैं, इस सवाल पर गिरिराज सिंह मुस्कुरा दिए और उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर गिरिराज सिंह ने कहा कि ये नीतीश कुमार का फैसला है. सुना है कि तीन साल पहले भी उन्होंने राज्यसभा जाने की पेशकश की थी. इस बार वो जा रहे हैं. अब जो भी सरकार बनेगी, उनके नेतृत्व में बनेगी.
निशांत कुमार भी राजनीति ज्वाइन करने जा रहे हैं, इस सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा, “ये तो और अच्छी खबर है.”
(खबर को अपडेट किया जा रहा है…)