बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने के बाद उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर चर्चाएं जोरों से हो रही हैं. दावा किया जा रहा है कि नीतीश के केंद्र की राजनीति में जाने के बाद उनके बेटे निशांत को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. इस पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन का बड़ा सामने आया है.
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार की राजनीति में उनके बेटे निशांत कुमार की एंट्री कराई जा सकती है. इस पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने सारी स्थिति साफ की हैं उन्होंने बताया कि अभी तक इसे लेकर जनता दल युनाइटेड की ओर से कोई लिस्ट नहीं आई हैं. ऐसे में इससे पहले कोई क़यास लगाना ठीक नहीं होगा.
निशांत कुमार को लेकर किया ये दावा
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अभी नीतीश कुमार को लेकर अटकल हैं..अटकलों का जबाव जदयू के लोग देगें. हालांकि बीजेपी नेता ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि निशांत कुमार की डिमांड बहुत ज्यादा है. इसलिए उनके नाम को लेकर चर्चाएं हो रही हैं.
बता दें कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बाद जनता दल युनाइटेड के कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उनके आवास के सामने इकट्ठा हो गए है और इस पर नाराजगी जता रहे हैं. वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं के रिएक्शन के बाद नीतीश कुमार ने भी राज्यसभा जाने पर अपना पक्ष रख दिया है और सोशल मीडिया के ज़रिए इसका ऐलान भी कर दिया है.
नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखी पोस्ट में कहा कि संसदीय जीवन शुरू करने से पहले ही उनके मन में इच्छा थी कि वो बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बने. इसी क्रम में वो इस बार चुनाव में राज्यसभा सदस्य बनना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वो भविष्य में भी बिहार के साथ रहेंगे और नई सरकार को पूरा सहयोग और मार्गदर्शन करते रहेंगे.