Skip to content

नीतीश कुमार को लेकर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, कहा- ‘हम लोग साथ रहते तो…’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे. इस पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वे जब हम लोगों को छोड़कर गए तो उस समय वाजिब कारण नहीं था. चुनाव में भी हमने उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा. गुरुवार (05 मार्च, 2026) को पटना में तेजस्वी यादव मीडिया से बातचीत के क्रम में यह बातें कहीं.

‘आरएसएस का एजेंडा लाना चाहती है बीजेपी’

बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि ये रबर स्टांप वाले सीएम चुनते हैं. हम पहले भी कहते रहे हैं कि पूरी तरह से नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया गया है. आज वो बात साबित हो गई. जो जन भावना है वो इस सत्ता परिवर्तन के खिलाफ है. सबको पता था कि बीजेपी ये करेगी. बीजेपी जिसके साथ भी रही है, सबसे पहले अपने सहयोगी दलों को खत्म करती है. कहीं भी चले जाइए बीजेपी आरएसएस का एजेंडा लाना चाहती है. 

यह भी पढ़ें- पटना: फूट-फूटकर रोने लगे JDU नेता, CM नीतीश को दिल्ली भेजने के पीछे साजिशकर्ता कौन?

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मशीनतंत्र के साथ ये लोग सिस्टम को कंप्रोमाइज करके चुनाव लड़ते हैं. लोकतंत्र को खत्म कर दिया है. बिहार की जनता देख रही है. नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं तो हमारी सहानुभूति है. हम लोग साथ रहते तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता. हम प्रार्थना करेंगे कि सेहतमंद रहें.

निशांत को राजनीति में आना चाहिए: तेजस्वी

मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार पर इतना प्रेशर बीजेपी ने बनाया है कि उनको इस्तीफा देना पड़ रहा है. एक सवाल के जवाब में कहा कि हम तो पहले भी बोले थे कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए. जेडीयू में ऐसे लोग हैं जो बीजेपी से मिले हैं, वो तो चाहते हैं कि जेडीयू खत्म हो जाए. 

यह भी पढ़ें- Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर रोहिणी आचार्य का तीखा वार, ‘जरूर बीजेपी ने…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *