Skip to content

राज्यसभा जा रहे नीतीश कुमार फिर करेंगे खेल! मार देंगे पलटी! जानें- क्यों लग रहे ये कयास?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच उन्हें लेकर कई तरह के क़यास लगने शुरू हो गए हैं. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार इस बार फिर से कोई बड़ा खेल कर सकते हैं और पलटी मार सकते हैं. इसकी एक बड़ी वजह ये बताई जा रही है कि नीतीश कुमार करीब एक महीने तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं क्योंकि राज्यसभा का टर्म 10 अप्रैल के बाद शुरू होगा. इसका मतलब ये हुआ कि उनका इस्तीफा अभी नहीं होगा और इस फैसले पर सोचने के लिए उनके पास और समय भी होगा. नई सरकार 10 अप्रैल तक रहेगी.ल

वहीं इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेलारी ने कहा कि अभी उनके सीएम पद से इस्तीफा देने में करीब एक महीने का समय है. ऐसे में एक महीने में बहुत कुछ हो सकता है. उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार के मन में क्या चल रहा है ये कोई नहीं जानता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *