Skip to content

गोरखपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, स्कूटी सवार युवक ब्रिज की रेलिंग में फंसा, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में होली के दिन बड़ा हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक मोटर साइकिल और एक स्कूटी को टक्कर जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद कोहराम मच गया. पुलिस ने कार चला रहे आरोपी गोल्डन साहनी को कस्टडी में ले लिया है. 

ये घटना गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित मोहद्दीपुर ओवर ब्रिज की बताई जा रही है. ख़बर के मुताबिक़ बुधवार रात करीब 9.30 बजे फॉर्च्यूनर कार सवार गोल्डन साहनी ब्रिज पर रॉन्ग साइड से आ रहा था, उसकी कार की रफ़्तार काफी तेज थी, तभी उसने सामने से आ रही एक बाइक और स्कूटी सवार को ज़ोरदार टक्कर मार दी. 

टक्कर के बाद स्कूटी सवार रेलिंग में अटका

ये टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार युवक ओवरब्रिज की रेलिंग में फंसकर लटक गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे की चपेट में कुल युवक आ गए, जिनमें से दो की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया. आसपास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और तत्काल पुलिस को खबर दी गई. 

दो युवकों की हालत बेहद गंभीर

सूचना मिलते ही कौवा बाग चौकी और मोहद्दीपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और  घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायल युवकों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मॉर्चुरी में रखवा दिया गया है. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई हैं. पुलिस का कहना है कि शवों की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम होगा.

पुलिस ने इस मामले में ग़ैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने फॉर्चुनर कार को भी जब्त कर लिया है. कार चला रहे आरोपी गोल्डन साहनी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जाँच के बाद जो भी सामने आएगा, उसके मुताबिक़ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *