Skip to content

Iran Israel War: ‘भारत सरकार की चुप्पी देश के लिए…’, ईरान-इजरायल मामले पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

ईरान और इजरायल के बीच पिछले कई दिनों से जंग चल रही है. अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई. खामेनेई के मौत के बाद दुनियाभर में तनाव फैल गया है. 

भारत में भी खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका और इजरायल का जमकर विरोध कर रहे हैं. इस बीच पीएम मोदी द्वारा खामेनेई की मौत पर संवेदना व्यक्त न किए जाने पर सियासत तेज हो गई है. इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. 

दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

दिग्विजय सिंह ने ईरान-इजरायल मामले पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने बड़े मुद्दे पर पीएम मोदी और भारत सरकार की चुप्पी देश के लिए सही नहीं है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इस हमले की पहले ही चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ऐसा हो सकता है.

‘1 करोड़ भारतीय मिडिल ईस्ट में काम कर रहे’

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि करीब 1 करोड़ भारतीय मिडिल ईस्ट में काम कर रहे हैं और वहां कोई भी अशांति उनके लिए नुकसानदायक है चाहे वह सऊदी अरब, कतर या दुबई में हो. इसके बावजूद भारत सरकार अभी भी चुप है. 

उन्होंने कहा कि ईरान ने पाकिस्तान के खिलाफ हमारा समर्थन किया. ऐसे में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा के सभी चार्टर का उल्लंघन किया गया है और भारत चुप है, तो इसका पूरे देश पर आर्थिक रूप से असर पड़ेगा.

खामेनेई के निधन पर पीएम मोदी ने नहीं व्यक्त की संवेदना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त नहीं की. साथ ही उन्होंने इस हमले का विरोध भी नही किया. इसको लेकर विपक्ष की तरफ से लगातार निशाना साधा जा रहा है. बता दें कि इजरायल द्वारा तेहरान में किए गए हमले में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच सुप्रीम लीडर अली खामेनेई भी मारे गए हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *