मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट परिसर में आग की खबर है. होली पर यानी बुधवार, 4 मार्च को सूचना मिली कि एयरपोर्ट परिसर में घास वाले मैदान पर अचानक आग लग गई है. जानकारी मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया. राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
फायर सब इंसपेक्टर रूपचंद पंडित ने बताया, “हमें सूचना मिली है कि इंदौर हवाई अड्डे के अंदर घास वाले परिसर में आग लग गई है. आग बुझाने के प्रयास जारी हैं और अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.”
#WATCH | Indore, MP | Fire Sub Inspector Roopchand Pandit says, “We received information that a fire broke out in the grassy premises inside Indore airport. Efforts to douse the fire are underway, and no casualties have been reported…” pic.twitter.com/elAjlaqpz5
— ANI (@ANI) March 4, 2026