Skip to content

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को गिरिराज सिंह ने बता दिया ‘मजाक’! अटकलों पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें जोरो पर हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे नामांकन कर सकते हैं. नीतीश कुमार के नाम को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आना शुरू हो गई हैं.

इस बीच बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आ रहा है. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज होली का दिन है और होली के दिन में ऐसे मजाक हुआ करते हैं.

गिरिराज सिंह ने सीएम को लेकर क्या कहा?

गिरिराज सिंह ने इन अटकलों पर कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं. इतना कहने के बाद गिरिराज सिंह मीडिया से दूरी बनाते हुए चले गए हैं. फिलहाल इन अटकलों पर सूत्रों के हवाले से ही यह खबर सामने आई है. 

नीतीश कुमार या जेडीयू की तरफ से इस बात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जेडीयू की तरफ से यह भी कहा गया है कि यह नीतीश कुमार का फैसला है. अगर वह चाहेंगे तो राज्यसभा चाहेंगे. 

नीतीश की पार्टी ने क्या कहा?

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच जेडीयू एमएलसी संजय गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार अभी बिहार के मुख्यमंत्री हैं. वह राज्यसभा जाएंगे या नहीं यह फैसला उन्हीं को करना है. हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते. उन्होंने आगे यह भी कहा कि सीएम नीतीश कुमार अपने फैसलों के बारे में किसी को भी नहीं बताते हैं.  

फिलहाल नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा सीट के लिए नामांकन की अटकलों पर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. ऐसे में दूसरी तरफ नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के भी सियासत में एंट्री मारने को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं. पार्टी की तरफ से कहा गया है कि वे जल्द ही सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *