हिमाचल प्रदेश में होली पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया. वैसे तो कहा जाता है कि होली पर्व पर सारे गिले शिकवे भुलाकर दुश्मन भी गले लग जाते हैं. लेकिन सियासत में ये बात लागू नहीं होती. इसका उदाहरण आज शिमला में देखने को मिला जहां होली के गुलाल के साथ सियासत का रंग भी खूब उड़ा.
गुरुवार (5 मार्च) को राज्यसभा सीट के लिए नामांकन भरा जाना है, लेकिन सुक्खू सरकार के तरफ से कौन उम्मीदवार होगा इसको लेकर अभी पत्ते नहीं खोले गए हैं. हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली से लौटे है तो उनको तो प्रत्याशी का पता है, लेकिन अन्य किसी को जानकारी नहीं हैं.
नामांकन से पहले पता चलेगा उम्मीदवार का नाम- सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भी साफ कर दिया है कि कल ही नॉमिनेशन से पहले उम्मीदवार का नाम पता लगेगा. हां उन्होंने इतना जरूर कहा कि इस बार प्रत्याशी हिमाचल का ही होगा. यदि कोई सोच रहा है कि बीजेपी पिछली बार की तरह लोकतंत्र को खरीद लेगी तो कांग्रेस लोकतंत्र को बिकने नहीं देगी. कांग्रेस इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है.
राज्यसभा सीट को लेकर क्या बोले जयराम ठाकुर?
दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी इस बार शरारत करने के मूढ में नहीं है. कांग्रेस ने ही अभी अपनी स्थिति साफ नहीं की है. उम्मीदवार हिमाचल से होगा या बाहरी राज्य से-कि उनकी तरह से कौन उम्मीदवार होगा, लेकिन बीजेपी सब देख रही है, जो भी जाने वाला उम्मीदवार काम करने वाला हो.
सियासत सिर्फ यही तक नहीं रुकी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जब राज्यपाल को गुलाल लगाने पहुंचे तो जाते वक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बोले कि मुख्यमंत्री ने क्या बोला तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैंने ये बोला कि बीजेपी हिमाचल विरोधी है. इस पर राज्यपाल बोले ये हमसे क्यों कह रहे हो.