Skip to content

विनोद तावड़े, रामदास अठावले समेत ये नेता जाएंगे राज्यसभा, महाराष्ट्र के लिए BJP ने जारी की कैंडिडेट लिस्ट

बीजेपी ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. इसमें राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले समेत चार नेताओं को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा बीजेपी ने नागपुर की पूर्व मेयर रहीं और आदिवासी चेहरा माया चिंतामण ईवनाते को भी मौका दिया है.

दरअसल, बीजेपी के दिग्गज नेता विनोद तावड़े के नाम की चर्चा पहले से ही की जा रही थी. साथ ही केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के नाम के भी कयास लगाए जा रहे थे. वहीं अब इन दोनों के ही नाम पर बीजेपी ने मुहर लगा दी है.

इन नेताओं के नाम का ऐलान

विनोद तावड़े
रामदास अठावले
माया चिंतामण ईवनाते
रामराव कुडकुते 

बता दें कि 10 राज्यों की 37 खाली राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है. यहां संबंधित सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है, ऐसे में चुनाव प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. उम्मीदवार 5 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 16 मार्च को वोटिंग होगी. 

वहीं महाराष्ट्र में संख्या बल के हिसाब से महायुति 6 सीटें जीत सकती है, जबकि महाविकास आघाड़ी की 1 सीट लगभग निश्चित मानी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *