Skip to content

19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन

बिहार की पांच में से राज्यसभा की दो सीटों पर मंगलवार (03 मार्च, 2026) को बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के नेता शिवेश राम कैंडिडेट होंगे. वहीं एनडीए से एक सीट पर उपेंद्र कुशवाहा को मौका दिया गया है. वहीं नीतीश कुमार की पार्टी (जेडीयू) अपने कोटे से दो सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी. सवाल है कि जब उपेंद्र कुशवाहा के चार विधायक हैं तो उन्हें मौका दिया गया फिर चिराग की 19 विधायकों वाली पार्टी क्यों पीछे रह गई?

कुछ दिनों पहले तक तो इस बात की चर्चा हो रही थी कि चिराग पासवान की मां रीना पासवान राज्यसभा जा सकती हैं. हालांकि जब यह खबर मीडिया में चलने लगी तो चिराग पासवान ने इसे खारिज कर दिया था.

यह भी पढ़ें- पिता सांसद से मंत्री तक रहे, खुद एक बार के MLA, कौन हैं BJP के राज्यसभा प्रत्याशी शिवेश राम?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा था, “मैं इस बात को स्पष्ट कर दूं कि मेरी मां राजनीति में नहीं आ रही हैं. इसे कतई डिबेट का हिस्सा नहीं बनाएं. वह (रीना पासवान) अपने आप को सक्रिय राजनीति से दूर रखती हैं. रखना चाहती हैं. इतना जरूर मानता हूं कि पांच की पांच सीटें हमारा एनडीए गठबंधन जीतेगा. इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है.”

एनडीए के कैंडिडेट का करेंगे समर्थन: एलजेपी रामविलास

अब बीजेपी और आरएलएम से राज्यसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद चिराग पासवान की पार्टी की प्रतिक्रिया आई है. चिराग पासवान की पार्टी के भीतर सीट ना मिलने को लेकर कोई नाराजगी नहीं है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश भट्ट का कहना है कि राज्यसभा की बिहार से सभी पांच सीटों पर उनकी पार्टी एनडीए के प्रत्याशी को समर्थन देगी. राजेश भट्ट ने कहा कि हमारे सभी विधायक एनडीए के प्रत्याशी को वोट करने काम करेंगे.

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा के लिए एक सीट तय मानी जा रही थी. पार्टी की ओर से पहले ही यह बयान आया था कि विधानसभा चुनाव (2025) से पहले ही बीजेपी की ओर से यह वादा किया गया था कि राज्यसभा की एक सीट दी जाएगी. साथ ही एक एमएलसी की सीट दी जाएगी. कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में मंत्री हैं. एमएलसी बनेंगे. उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा इसलिए भी भेजा जा रहा है क्योंकि विधानसभा चुनाव में कम उन्हें चिराग की तुलना में काफी कम सीटें दी गई थीं.

यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा को NDA ने बिहार से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, पवन सिंह को बड़ा झटका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *