जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक बार फिर से ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई पर हमले और उनके मारे जाने की घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि वह ईरान के लोगों के साथ हैं, लेकिन CM ने कश्मीर के लोगों से अपील की कि वे भावनाओं में बहकर कानून-व्यवस्था की समस्या न पैदा करें. अमेरिका और इजराइल की ओर से शनिवार (28 फरवरी) को ईरान पर किए गए संयुक्त हमले में खामनेई की मौत हो गई थी.
सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ”सिर्फ ईरान के लोगों को सरकार बदलने का अधिकार है और उन्हें बाहर से मजबूर नहीं किया जा सकता है. अमेरिका और इजरायल को अयातुल्ला खामेनेई को मारने का अधिकार किसने दिया? अगर यह सही है तो रूस भी यूक्रेन में जो कर रहा है वह ठीक है और अगर कल भारत किसी पड़ोसी देश में ऐसा करता है तो वह भी ठीक होगा.”
#WATCH | Israel-Iran conflict | Jammu: Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah says, “It is up to the people of Iran to decide what kind of government will be in place in Iran. No international law allows for a regime change through external bombing. First, the way Iran’s… pic.twitter.com/FkCsIS9z3y
— ANI (@ANI) March 3, 2026
श्रीनगर में ईरान मामले पर हिंसा के बाद पुलिस सख्त, भ्रामक रिपोर्टिंग के लिए चैनलों पर FIR
खामेनेई की मौत शिया समुदाय के लोगों में आक्रोश
अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत होने के बाद कश्मीर से लेकर देश के दूसरे हिस्सों में शिया समुदाय के लोग भड़के हुए हैं. इस घटनाक्रम पर आक्रोश जताते हुए वो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार को कश्मीर के लाल चौक, सैदा कदल, बडगाम, बांदीपोरा, अनंतनाग और पुलवामा में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए थे.
ईरान में घटनाक्रम पर CM उमर अब्दुल्ला ने जताई गहरी चिंता
कश्मीर में करीब 15 लाख शिया समुदाय के लोग हैं. प्रदर्शनकारियों को अपना सीना पीटते और अमेरिका एवं इजराइल के खिलाफ नारे लगाते देखा गया. इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने ईरान में जारी घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई और व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के बीच शांति बनाए रखने की अपील की थी. इस दौरान मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने ये भी कहा कि उनकी सरकार ईरान में मौजूद छात्रों सहित जम्मू कश्मीर के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क में है.
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह