Skip to content

बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा के शुल्क बढ़ाने की तैयारी, BKTC जल्द बोर्ड बैठक में रखेगा प्रस्ताव

त्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा से पहले बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. इस संबंध में बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा. बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. सामान्य दर्शन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है. हालांकि विशेष पूजा के लिए शुल्क लिया जाता है जो बीकेटीसी द्वारा पहले से निर्धारित किया गया है लेकिन अब इस पूजा के लिए शुल्क बढ़ाया जा सकता है. 

केदारनाथ धाम में विशेष पूजा शुल्क

केदारनाथ धाम में अभी तक रुद्राभिषेक पूजा के लिए पांच श्रद्धालुओं से 7,200 रुपये तक शुल्क लिया जाता है. अभिषेक पूजा के लिए 9,500 रुपये, लघु रुद्राभिषेक पूजा के लिए 6,100 रुपये, षोडशोपचार पूजा के लिए 5,500 रुपये निर्धारित हैं. अष्टोपचार पूजा के लिए पांच श्रद्धालुओं से 950 रुपये शुल्क लिया जाता है. जबकि पूरे दिन की पूजा के लिए 28,600 रुपये निर्धारित हैं.

बद्रीनाथ धाम में पूजा के लिए निर्धारित शुल्क

इसी तरह बद्रीनाथ धाम में भी विशेष पूजा के लिए शुल्क पहले से निर्धारित है. बद्रीनाथ धाम में महाभिषेक पूजा के लिए प्रति श्रद्धालु 4,700 रुपये और अभिषेक पूजा के लिए 4,500 रुपये शुल्क लिया जाता है. पूरे दिन की पूजा के लिए 12,000 रुपये और श्रीमद्भागवत पाठ के लिए 51,000 रुपये शुल्क निर्धारित है. 

बीकेटीसी ने अब इस विशेष पूजा शुल्क में बढ़ोतरी की तैयारी की है. जल्द ही कमेटी की ओर से बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा. जिसके बाद इस प्रस्ताव पर बोर्ड की बैठक में विचार किया जाएगा. अगर इस पर सहमति बनती है. आगामी यात्रा के दौरान विशेष पूजा के लिए शुल्क में बढ़ोतरी के फैसले पर मुहर लग सकती है. हालांकि सामान्य दर्शन व्यवस्था पूर्व की तरह निःशुल्क रहेगी.  

बता दें कि इस साल चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है. सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे. इसके बाद  22 अप्रैल को केदारनाथ और 24 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. 

Chandra Grahan 2026: सूतक काल लगते ही लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर के कपाट बंद, श्रद्धालुओं से की गई ये अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *