Skip to content

यूपी में 2027 के चुनाव को लेकर सपा नेता ने का बड़ा दावा, अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. सपा नेता ने दावा किया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि जहां विपक्षी दल शोर मचाने में लगे हैं वहीं सपा जमीनी स्तर पर काम कर रही है. 

समाजवादी पार्टी ने अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है. बाराबंकी में सपा नेता अरविंद गोप ने होली के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाक़ात की और लोगों के बीच पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आह्वान किया, उन्होंने कहा कि सपा बीजेपी को टक्कर देने के लिए ज़मीनी स्तर पर काम कर रही है. 

2027 के चुनाव को लेकर सपा नेता का दावा

सपा नेता से जब भारतीय जनता पार्टी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि उनके गृह जनपद बाराबंकी की सभी 6 विधानसभा सीटों पर सपा जीत दर्ज करेगी. गोप ने कहा कि जहां विपक्षी दल केवल शोर मचा रहे हैं, वहीं सपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने और घर-घर जाकर संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं. 

सपा नेता ने होली के मौके पर भी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सरकार को घेरा और कार्यकर्ताओं से अपने मताधिकार को सुरक्षित करने की अपील की. गोप ने कहा कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और 2027 के चुनाव में इसका परिणाम सामने आ जाएगा. 

‘अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी सरकार’

समाजवादी पार्टी होली, दिवाली, ईद, बकरीद, क्रिसमस समेत सारे त्योहार बड़ी खुशी के साथ मनाती है. उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश का हर व्यक्ति होली को उत्साह और प्रेमपूर्वक मनाए. होली की ढ़ेर सारी बधाई. सपा गरीब किसान और नौजवान की पार्टी है. 

सपा को सबके नेता मुलायम सिंह यादव ने बनाया हैं. मुलायम सिंह यादव सिर्फ पूरे देश के नेता रहे है. समाजवादी पार्टी संघर्ष की कोख से पैदा हुई पार्टी हैं. अखिलेश यादव देश के सबसे नौ जवान ऊर्जावान नेता हैं. समाजवादी पार्टी का रास्ता कोई नहीं रोक सकता. 27 में रास्ता साफ हैं गरीब नौजवान किसान की सरकार बनेगी.  

‘होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं’, बोले- CM योगी आदित्यनाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *